The Chemical Science
♻️ महत्वपूर्ण इतिहास के प्रश्न ♻️
================================
◾️ माउंट आबू में कौन सा मंदिर जैन धर्म का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है?
➨ दिलवाड़ा मंदिर
◾️ बिम्बिसार और अजातशत्रु किस वंश के हैं?
➨ हर्यंक वंश
◾️ नद वंश की स्थापना किसने की?
➨ 382 ईसा पूर्व में महापद्म नंदा
◾️ सिकंदर ने 326 ईसा पूर्व में पोरस को किस युद्ध में हराया था?
➨ हाइडेस्पास
◾️ मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
➨ चंद्रगुप्त मौर्य
◾️ अर्थशास्त्र ’पुस्तक किसने लिखी?
➨ कौटिल्य
◾️ चद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में कौन सा यूनानी यात्री आया और उसने 'इंडिका' पुस्तक लिखी?
➨ मेगस्थनीज
◾️ अशोक ने कलिंग युद्ध किस वर्ष लड़ा था?
➨ 261 ई.पू.
◾️ मौर्य साम्राज्य का अंतिम राजा कौन था?
➨ बृहद्रथ
◾️ 78 ई में शक युग की स्थापना किसने की?
➨ कुषाण राजा कनिष्क
◾️ 4 वां बौद्ध परिषद किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
➨ कश्मीर
◾️ गप्त साम्राज्य की स्थापना किसने की?
➨ चंद्रगुप्त प्रथम ने 320 ई में
◾️ किसे 'भारत का नेपोलियन' कहा जाता था?
➨ समुंद्र गुप्त
◾️ चद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान कौन सा चीनी तीर्थयात्री आया था?
➨ फा-हेन
◾️ आर्यभट्ट और कालिदास किसके दरबार में प्रतिष्ठित व्यक्ति थे?
➨ चंद्रगुप्त द्वितीय
🌟 16 महाजनपद ( 600 - 325 ई. पू.) 🌟
✏️ बौद्ध ग्रंथ - अगुत्तरनिकाय के अनुसार
✍️ 1. कम्बोज --- राजधानी -- हाटक/राजपुर
✍️ 2. गांधार -- राजधानी -- तक्षशिला
✍️ 3. कुरु -- राजधानी -- इन्द्रप्रस्थ
✍️4.शूरसेन -- राजधानी -- मथूरा
✍️5. मत्स्य -- राजधानी -- विराटनगर
✍️ 6. अवन्ति -- राजधानी -- उज्जैन
✍️ 7. अश्मक - राजधानी -- पोतन/ पोठली ( दक्षिण भारत का एकमात्र जनपद )
✍️ 8. पांचाल -- राजधानी --अहिच्छत्र/ काम्पिलय
✍️ 9. कौशल -- राजधानी -- श्रावस्ती/ कुशावती
✍️ 10. मल्ल -राजधानी -- कुशीनगर,पावापुरी
✍️11. काशी - राजधानी -- वाराणसी
✍️12. मगध - राजधानी -- राजगृह/ गिरिव्रज
✍️13. वज्जि - राजधानी -- वैशाली
✍️14. अंग - राजधानी -- चम्पा
✍️15. वत्स- राजधानी -- कौशाम्बी
✍️16. चेदि - राजधानी -- शक्तिमती
✍️ NOTE :- 2 गणराज्य -- मल्ल, वज्जि।
✍️ भारत से बाहर जनपद 2:- कम्बोज, गांधी
आधुनिक भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण वनलाइनर तथ्य
✍️ - मैसूर को जीतने की खुशी में आयरलैंड के लॉर्ड समाज ने वेलेजली को मार्क्विस की उपाधि प्रदान की। युद्ध के बाद अंग्रेजों न मैसूर की गद्दी पर पुनः अड्यार वंश के एक बालक कृष्णराज को बिठा दिया तथा कनारा, कोयंबटूर और श्रीरंगपट्टनम को अपने राज्य में मिला लिया।
✍️ -बेगम समरू (1750-1836) ने मेरठ के निकट सरधना में एक अति प्रसिद्ध चर्च का निर्माण करवाया था। बेगम समरू के पति एक यूरोपीय वाल्टर रेनहार्ट साम्ब्रे थे, जिन्होंने कई रियासतों को सैन्य सेवाएं प्रदान की थी।
✍️ -महाराणा रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर 1780 को सुकरचकिया मिसल के मुखिया महासिंह के घर हुआ था। महाराजा रणजीत सिंह और अंग्रेजों के बीच 25 अप्रैल 1809 को अमृतसर की संधि हुई। रणजीत सिंह ने 1818 ई. में मुल्तान, 1819 ई. में कश्मीर और 1834 ई. में पेशावर को जीत लिया।
✍️ -1798 ई. में जमानशाह ने पंजाब पर आक्रमण किया। 1799 ई. में रणजीत सिंह ने तत्काल लाहौर पर अधिकार कर लिया तथा उसे अपनी राजधानी बनाया। जमानशाह ने रणजीत सिंह को राजा की उपाधि दी और लाहौर का अपना सूबेदार मान लिया। 1839 ई. में रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद उसका पुत्र खड्ग सिंह सिंहासन पर बैठा।
✍️ - चिलियांवाला का युद्ध 13 जनवरी, 1849 ई. को लड़ा गया। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व लॉर्ड गफ ने किया तथा सिख सेना शेरसिंह के नेतृत्व में लड़ी। यह युद्ध अनिर्णीत समाप्त हुआ। इस युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी था।
✍️ - महाराजा दलीप सिंह सिख साम्राज्य के अंतिम शासक थे। उन्होंने 1843 से 1849 ई. तक शासन किया। दलीप सिंह ने सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया था। दलीप सिंह का निधन अक्टूबर 1893 ई. में पेरिस (फ्रांस) में हो गया था। इनकी अंत्येष्टि इंग्लैंड में हुई थी।
✍️ -पंजाब के ब्रिटिश साम्राज्य में विलय के बाद लॉर्ड डलहौजी ने 1849 ई. में पंजाब पर शासन करने के लिए तीन लोगों की एक परिषद का गठन किया था, जिसमें सर हेनरी लॉरेंस को अध्यक्ष तथा जॉन लॉरेंस और चार्ल्स ग्रेविल मानसेल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
✍️ - क्लाइव भारत में गवर्नर के पद पर 1757-60 ई. तथा 1765-1767 ई. तक रहा। इस दौरान उसने अवध के नवाब शुजाउद्दौला के साथ इलाहाबाद की संधि की। अंग्रेज सैनिकों का एक श्वेत विद्रोह उसके समय में हुआ था। क्लाइव द्वारा बंगाल में सफलतापूर्वक एक लुटेरा राज्य की स्थापना की गई। क्लाइव एक सैनिक के रूप में जननेता था। विलियम पिट का यह कथन है कि (क्लाइव) – वह स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक (A Heaven Born General) था।
✍️ -के.एम. पन्निकर ने कहा है कि 1765 से 1772 ई तक ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल में डाकुओं का राज्य स्थापित कर दिया। वांडीवाश का युद्ध जनवरी, 1760 में अंग्रेजों तथा फ्रांसीसियों के मध्य हुआ। इस युद्ध में फ्रांसीसी पराजित हुए। अंग्रेजी सेना के नेतृत्वकर्ता सर आयरकूट थे, जबकि फ्रांसीसी सेना के नेतृत्वकर्ता काउंट डी लाली थे।
✍️ - हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य की स्थापना 1724 में चिनकिलिच खां (निजामुलमुल्क) ने की थी। अक्टूबर 1724 ई. में शूकरखेड़ा के युद्ध में दक्कन के मुगल गवर्नर मुबारिज खाँ के मारे जाने के बाद निजामुलमुल्क दक्कन का वास्तविक शासक बन गया था।
✍️ - 18वीं शताब्दी का सबसे श्रेष्ठ राजपूत राजा आमेर का सवाई जयसिंह था। उसने जयपुर शहर की स्थापना की तथा उसे विज्ञान और कला का केंद्र बनाया। जयसिंह एक महान खगोलशास्त्री भी था। उसने दिल्ली, जयपुर, उज्जैन, बनारस और मथुरा में आधुनिक उपकरणों से युक्त पर्यवेक्षण शालाएं बनवाई। लोगों को खगोलशास्त्र संबंधी पर्यवेक्षण में सहायता देने के लिए जयसिंह ने जिज मुहम्मदशाही नामक सारणियों का सेट तैयार किया था। उसने यूक्लिड की कृति रेखागणित के तत्व का संस्कृत में अनुवाद कराया था। जयसिंह ने अपने शासनकाल में दो अश्वमेघ यज्ञ कराए थे।
🔥 इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 🔥
1. कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? – गोपाल हरि देशमुख
2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह ने
3. सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था? – चिकित्सालय
4. ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था? – मुहम्मद बिन तुगलक ने
5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था? – अहमदनगर पर
6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था? – बालाजी बाजीराव
7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी? – पालवंश के शासकों द्वारा
8. तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? – तमिल व्याकरण से
9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है? – ऋग्वेद संहिता में
10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी? – गुरु तेगबहादुर को
11. ‘पूर्ण स्वराज’ की शपथ कांग्रेस के किस अधिवेशन में ली गई? – लाहौर अधिवेशन (1929) में
12. किस वायसराय की अंडमान यात्रा के दौरान एक कैदी द्वारा हत्या करा दी गई थी? – लॉर्ड मेयो
13. ‘भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता’ किनको कहा जाता है? – सर चार्ल्स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? – रास बिहारी घोष
15. बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक किसने कहा था? – वेलेंटाइन चिरोल ने
16. 1904 में लंदन में ‘अभिनव भारत’ की स्थापना किसने की थी? – विनायक दामोदर सावरकर ने
17. असहयोग आंदोलन शुरू करते समय भारत का वायसराय कौन था? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
18. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गाँधी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आंदोलन कहाँ प्रारंभ किया? – चम्पारन में
19. भारत की राजधानी कोलकाता (कलकत्ता) से दिल्ली किस वर्ष परिवर्तित की गई? – 1911 ई. में
20. 23 दिसम्बर, 1912 को भारत के गर्वनर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली के चाँदनी चौक में निकल रहे जुलूस पर बम फेंकने वालों का नेता कौन था? – रास बिहारी बोस
🔴 भारतीय इतिहास 🔴
☞. भक्ति आंदोलन के प्रतिपादक कौन थे?
उत्तर:- रामानुज आचार्य,
☞. पंजाब में भक्ति आंदोलन के जनक कौन थे?
उत्तर:- गुरु नानक,
☞. कबीर के गुरु कौन थे?
उत्तर:- रामानंद,
☞. कबीर का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर:- लहरतारा (काशी),
☞. कबीर की मृत्यु कहाँ हुई थी?
उत्तर:- मगहर (संतकबीरनगर, उ.प्र.),
☞. महाराष्ट्र में भक्ति संप्रदाय किसकी शिक्षाओं द्वारा फैला?
उत्तर:- संत ज्ञानेश्वर,
☞. भक्ति आंदोलन को दक्षिणी भारत से लाकर उत्तर भारत तक प्रचारित करने वाले कौन थे?
उत्तर:- रामानंद,
☞. वह शासक जिसने एक सच्चे जैन मुनि की तरह उपवास के द्वार शरीर त्याग दिया कौन था ?
उत्तर:- चन्द्रगुप्त मौर्य
☞. चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय से जुड़े थे?
उत्तर:- गौडीय संप्रदाय,
☞. पुष्टि मार्ग के दर्शन की स्थापना किसने की?
उत्तर:- वल्लभाचार्य,
☞. किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव के लिए कीर्तन को अपना माध्यम बनाया?
उत्तर:- चैतन्य महाप्रभु,
☞. अद्वैतवाद के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर:- शंकराचार्य ने,
☞. भक्ति आंदोलन के दौरान असम में भक्ति आंदोलन को किसने चलाया?
उत्तर:- शंकर देव,
☞. गुरु नानक का धर्मोपदेश क्या था?
उत्तर:- मानव बंधुत्व,
☞. किस भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए चंडीदास ने योगदान दिया?
उत्तर:- बंगाली,
☞. रामानुज के अनुयायी को क्या कहा जाता था?
उत्तर:- वैष्णव,
☞. बीजक के रचियता कौन है?
उत्तर:- कबीरदास,
☞. महात्मा बुद्ध व मीराबाई के जीवन दर्शन में कौन-सी मुख्य विशेषता समान थी?
उत्तर:- संसार का दुखपूर्ण होना,
☞. प्रसिद्ध भक्ति रस कवयित्री मीराबाई किसकी पत्नी थी?
उत्तर:- राजकुमार भोजराज,
☞. यदि संस्कृत मातृभाषा है तो क्या मेरी मातृभाषा दस्युभाषा है यह किसका कथन है?
उत्तर:- एकनाथ का,
☞. भक्त तुकाराम किस मुगल सम्राट के समकालीन थे?
उत्तर:- जहाँगीर,
☞. किस संत ने अपने भक्ति संदेशों के प्रचार के लिए हिंदी का प्रयोग किया?
उत्तर:- रामानंद,
☞. शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे?
उत्तर:- रामदास,
☞. दास बोध के रचियता कौन है?
उत्तर:- रामदास,
☞. गुरु नानक का जन्म कब हुआ?
उत्तर:- 1469 ई.,