The Chemical Science
✍️ INDIAN GEOGRAPHY QUESTIONS
Q. भारत की पहली यूरेनियम खान कहाँ है?
ANS - जादूगौड़ा
Q. दामोदर घाटी परियोजना किन प्रदेशों में है?
ANS - झारखंड और पश्चिम बंगाल
Q. अरब सागर की राजधानी किसे कहा जाता है?
ANS - कोच्चि बंदरगाह
Q. पश्चिम बंगाल का कूच बिहार किसलिए प्रसिध्द है?
ANS - सिल्क उद्योग
Q. भारत बांग्लादेश के बीच सीमा पर फरक्का बांध परियोजना किस नदी पर है?
ANS - गंगा
Q. एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप बाग़ किस राज्य में स्थित है?
ANS - जम्मू-कश्मीर
Q. आज़ादी के बाद पहली भारत 2011 में सामाजिक, आर्थिक व जातीय जनगणना किस राज्य से शुरू हुई थी?
ANS - त्रिपुरा
Q. भारत की अधिकतर खनिज खदानें किस राज्य में स्थित है?
ANS - मध्य प्रदेश
Q. “राष्ट्रीय बीज अनुसन्धान व प्रशिक्षण केंद्र” किस स्थान पर स्थित है?
ANS- वाराणसी
Q. चन्दन श्रेणी किस राज्य में स्थित है?
ANS- राजस्थान
Q. “राष्ट्रीय बीज अनुसन्धान व प्रशिक्षण केंद्र” किस स्थान पर स्थित है?
ANS- वाराणसी
Q. चन्दन श्रेणी किस राज्य में स्थित है?
ANS- राजस्थान
Q. भारत में सर्वाधिक जूट मिलें किस राज्य में स्थित है?
ANS- पश्चिम बंगाल
Q. भारत में सर्वाधिक वर्षा किस कारण होती है?
ANS- उत्तर-पूर्वी मानसून
Q. पेनगंगा किस नदी की सहायक नदी है?
ANS -गोदावरी
Q. निम्नलिखित में से किस स्थान को “थर्ड पोल” कहा जाता है?
ANS- सियाचिन ग्लेशियर
Q. ONGC का पलटाना प्रोजेक्ट किस राज्य में स्थित है?
ANS - त्रिपुरा
Q. मानसून में भारत के अधिकतर राज्यों में भारी वर्षा होती है, निम्नलिखित में से कौन सा राज्य इसका अपवाद है?
ANS- तमिलनाडु
भूगोल - गंगा नदी तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
✍️- अपनी द्रोणी और सांस्कृतिक महत्त्व दोनों के दृष्टिकोणों से गंगा भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है। यह नदी उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी जिले में गोमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से 3,900 मीटर की ऊँचाई से निकलती है। यहाँ यह भागीरथी के नाम से जानी जाती है। देवप्रयाग में भागीरथी, अलकनंदा से मिलती है और इसके बाद गंगा कहलाती है।
✍️- गंगा नदी हरिद्वार में मैदान में प्रवेश करती है।
✍️- गंगा द्रोणी केवल भारत में लगभग 8.6 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। गंगा नदी भारत का सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है। गंगा नदी के दाहिने किनारे की सहायक नदियाँ यमुना, सोन, पुनपुन और दामोदर हैं। इसके बाँये तट पर मिलने वाली महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी व महानंदी हैं। सागर द्वीप के निकट यह नदी अंततः बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।
✍️- यमुना, गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लंबी सहायक नदी है। इसका स्रोत यमुनोत्री हिमनद है, जो हिमालय में बंदरपूँछ श्रेणी की पश्चिमी ढाल पर 6316 मी. ऊँचाई पर स्थित है। प्रयाग (इलाहाबाद) में इसका गंगा से संगम होता है। प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली चंबल, सिंध, बेतवा व केन इसके दाहिने तट पर मिलती हैं। जबकि हिंडन, रिंद, सेंगर, वरुणा आदि नदियाँ इसके बाँये तट पर मिलती हैं। इसका अधिकांश जल सिंचाई उद्देश्यों के लिए पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों तथा आगरा नहर में आता है।
✍️- चंबल नदी मध्य प्रदेश के मालवा पठार में महु के निकट निकलती है और उत्तरमुखी होकर एक महाखड्ड से बहती हुई राजस्थान में कोटा पहुँचती है, जहाँ इस पर गांधीसागर बाँध बनाया गया है। कोटा से यह बूंदी, सवाई माधोपुर और धौलपुर होती हुई यमुना नदी में मिल जाती है। चंबल अपनी उत्खात् भूमि वाली भू-आकृति के लिए प्रसिद्ध है, जिसे चंबल खड्ड (Ravine) कहा जाता है।
✍️- गंडक नदी दो धाराओं कालीगंडक और त्रिशूलगंगा के मिलने से बनती है। यह नेपाल हिमालय में धौलागिरी व माऊंट एवरेस्ट के बीच निकलती है और मध्य नेपाल को अपवाहित करती है। बिहार के चंपारन जिले में यह गंगा मैदान में प्रवेश करती है और पटना के निकट सोनपुर में गंगा नदी में जा मिलती है।
✍️- घाघरा नदी मापचाचुँगों हिमनद से निकलती है तथा तिला, सेती व बेरी नामक सहायक नदियों का जलग्रहण करने के उपरांत यह शीशापानी में एक गहरे महाखड्ड का निर्माण करते हुए पर्वत से बाहर निकलती है। शारदा नदी (काली या काली गंगा) इससे मैदान में मिलती है और अंततः छपरा में यह गंगा नदी में विलीन हो जाती है।
✍️- कोसी एक पूर्ववर्ती नदी है जिसका स्रोत तिब्बत में माऊंट एवरेस्ट के उत्तर में है, जहाँ से इसकी मुख्य धारा अरुण निकलती है। अरुण नदी से मिलकर यह सप्तकोसी बनाती है।
✍️- रामगंगा नदी गैरसेन के निकट गढ़वाल की पहाड़ियों से निकलने वाली अपेक्षाकृत छोटी नदी है। शिवालिक को पार करने के बाद यह अपना मार्ग दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर बनाती है और उत्तर प्रदेश में नजीबाबाद के निकट मैदान में प्रवेश करती है। अंत में कन्नौज के निकट यह गंगा नदी में मिल जाती है।
✍️- छोटानागपुर पठार के पूर्वी किनारे पर दामोदर नदी बहती है और भ्रंश घाटी से होती हुई हुगली नदी में गिरती है। बराकर इसकी एक मुख्य सहायक नदी है। कभी बंगाल का शोक (Sorrow of Bengal) कही जाने वाली इस नदी को दामोदर घाटी कार्पोरेशन नामक एक बहुद्देशीय परियोजना ने वश में कर लिया है।
✍️- शारदा या सरयू नदी का उद्गम नेपाल हिमालय में मिलाम हिमनद में है, जहाँ इसे गौरीगंगा के नाम से जाना जाता है। यह भारत-नेपाल सीमा के साथ बहती हुई, जहाँ इसे काली या चाइक कहा जाता है, घाघरा नदी में मिल जाती है।
✍️- गंगा नदी की एक अन्य महत्त्वपूर्ण सहायक नदी महानंदा है, जो दार्जिलिंग पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी पश्चिमी बंगाल में गंगा के बाएँ तट पर मिलने वाली अंतिम सहायक नदी है।
✍️- गंगा के दक्षिण तट पर सोन एक बड़ी सहायक नदी है, जो अमरकंटक पठार से निकलती है। पठार के उत्तरी किनारे पर जलप्रपातों की शृंखला बनाती हुई यह नदी पटना से पश्चिम में आरा के पास गंगा नदी में विलीन हो जाती है।
भूगोल - सिंधु नदी तंत्र – महत्वपूर्ण तथ्य
✍️- यह विश्व के सबसे बड़े नदी द्रोणियों में से एक है, जिसका क्षेत्रफल 11 लाख 65 हजार वर्ग किलोमीटर है। भारत में इसका क्षेत्रफल 321289 वर्ग किमी है। इसकी कुल लंबाई 2880 किमी है और भारत में इसकी लंबाई 1114 किमी है। भारत में यह एक हिमालय की नदियों में सबसे पश्चिमी है। इसका उद्गम तिब्बती क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोखर चू (Bokhar Chu) के निकट एक हिमनद से होता है।
✍️-तिब्बत में सिंधु नदी तंत्र को सिंगी खंबान (Singi Khamban) अथवा शेर मुख कहते हैं। लद्दाख व जास्कर श्रेणियों के बीच से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बहती हुई यह लद्दाख और बालटिस्तान से गुजरती है।
✍️-सिंधु नदी की बहुत सी सहायक नदियाँ हिमालय पर्वत से निकलती हैं – जैसे श्योक, गिलगित, जास्कर, हुंजा, नुबरा, शिगार, गास्टिंग व द्रास। इसके दाहिने तट पर मिलने वाली अन्य मुख्य सहायक नदियाँ खुर्रम, तोची, गोमल, विबोआ और संगर हैं। ये सभी नदियां सुलेमान श्रेणियों से निकली हैं।
✍️-पंचनद नाम पंजाब की पाँच मुख्य नदियों सतलुज, व्यास, रावी, चेनाब और झेलम को दिया गया। अंत में सिंधु नदी कराची के पूर्व में अरब सागर में जा गिरती है। भारत में सिंधु, जम्मू और कश्मीर राज्य में बहती है।
✍️-झेलम, जो सिंधु की महत्वपूर्ण सहायक नदी है, कश्मीर घाटी के दक्षिण-पूर्वी भाग में पीर पंजाल गिरिपद में स्थित वेरीनाग झरने से निकलती है।
✍️-चेनाब, सिंधु की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह चंद्रा और भागा दो धाराओं के मिलने से बनती है। ये सरिताएँ हिमाचल प्रदेश में केलाँग के निकट तांडी में आपस में मिलती हैं। इसलिए इसे चंद्रभागा के नाम से भी जाना जाता है।
✍️-रावी, सिंधु की एक अन्य महत्वपूर्ण सहायक नदी है। यह हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पहाड़ियों में रोहतांग दर्रे के पश्चिम से निकलती है और राज्य की चंबा घाटी से बहती है।
✍️-व्यास, सिंधु की अन्य महत्वपूर्ण नदी है, जो समुद्र तल से 4000 मीटर की ऊँचाई पर रोहतांग दर्रे के निकट व्यास कुंड से निकलती है। यह नदी कुल्लू घाटी से गुजरती है । यह पंजाब के मैदान में प्रवेश करती है जहाँ हरिके के पास सतलुज नदी में जा मिलती है।
✍️-सतलुज नदी तिब्बत में मानसरोवर के निकट राक्षस ताल से निकलती है, जहाँ इसे लॉगचेन खंबाब के नाम से जाना जाता है। यह हिमालय पर्वत श्रेणी में शिपकीला से बहती हुई पंजाब के मैदान में प्रवेश करती है।
✍️ भूगोल One Liner
●क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— सातवाँ
● जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है— प्रथम
●भारत के उत्तर में कौन-कौन-से देश हैं— चीन, नेपाल, भूटान
●भारत के पूर्व में कौन-सा देश है— बांग्लादेश
●भारत के पश्चिम में कौन-सा देश है— पाकिस्तान
●भारत के दक्षिण पश्चिम में कौन-सा सागर है— अरब सागर
●भारत के दक्षिण-पूर्व में कौन-सी खाड़ी है— बंगाल की खाड़ी
●भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर है— हिन्द महासागर
●पूर्वांचल की पहाड़ियाँ भारत को किस देश से अलग करती हैं— म्यांमार से
●मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य भारत को किस देश से अलग करते हैं— श्रीलंका से
●संपूर्ण भारत की अंक्षाशीय विस्तार कितना है— 8° 4’ से 37°6’ उत्तरी अक्षांश
●भारत के मध्य से कौन-सी रेखा गुजरती है— कर्क रेखा
●भारत के उत्तर से दक्षिण तक विस्तार कितना है— 3214 किमी
●भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है— 2933 किमी
●अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहाँ स्थित है— बंगाल की खाड़ी में
●लक्षद्वीप कहाँ स्थित है— अरब सागर में
●भारत का दक्षिणी छोर क्या कहलाता है— इंदिरा प्वाइंट
●इंदिरा प्वांइट को किस दूसरे नाम से भी जाना जाता है— पिगमिलियन प्वाइंट
●भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना है— 2. 42%
●विश्व की कुल जनसंख्या का कितने % भारत में निवास करता है— 17%
● भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है— 32,87,263 वर्ग किसमी
●भारत की स्थल सीमा से कौन-से देश लगे हैं— बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, वर्मा, भूटान
●भारत की जल सीमा किन देशों से मिलती है— मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार व पाकिस्तान
●कर्क रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है— राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
●भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा कितने अक्षांश है— 8°4’
●भारत का मानक समय कहाँ से लिया गया है— इलाहाबाद के निकट नैनी नामक स्थान से
●भारत के मानक समय और ग्रीनविच समय में कितना अन्तर है— 5 1/2
●भूमध्य रेखा से भारत के दक्षिण छोर की दूरी कितनी है— 876 किमी
●भारत की स्थल सीमा की लंबाई कितनी है— 15200 किमी
●भारत की मुख्य भूमि की तटरेखा की लंबाई कितनी है— 6100 किमी